फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   third face vaccination starts, less number of people came in first day

टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग, धीमी रही शुरुआत

Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
third face vaccination starts, less number of people came in first day
फरीदाबाद। सोमवार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 45 से 59 साल तक के बीमार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। पहले दिन कुल 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें पांच सरकारी और पांच निजी केंद्र रहे। इस दौरान पोर्टल धीमा रहा। वहीं, सोमवार देर शाम सेल्फ रेजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया गया। इसमें अब लोग स्वयं ऑनलाइन अपने टीकाकरण की जगह और समय चुन सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोपहर तीन बजे प्रदेश भर में औपचारिक रूप से टीकाकरण की शुरुआत की। हालांकि जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 11 से 12 बजे ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस दौरान मौके पर ही ज्यादातर लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया, टीकाकरण अधिकारी डॉ. रमेश, कोविड नोडल सर्जन डॉ. रामभगत, डॉ. राजेश श्योकंद, मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. एके पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी केंद्रों पर दिखा रुझान, सरकारी में लोग रहे परेशान
सरकारी केंद्रों पर बिना मोबाइल फोन के टीकाकरण के लिए कुछ लोग पहुंचे। वहीं, टीकाकरण से पहले मोबाइल नंबर का वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देना जरूरी होता है। ऐसे में आमजन परेशान रहा। कुछ लोगों के घर पर मौजूद परिजनों के नंबर पर ओटीपी भेज कर पूछा गया। इसके बाद उनका टीकाकरण किया जा सका। वहीं, निजी केंद्रों पर टीकाकरण का उत्साह नजर आया। पहले से टीकाकरण के लिए लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। ऐसे में लोगों को परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण के लिए लोग अपने आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड लेकर मौके पर पहुंचे थे। पहले दिन सोमवार को एनआईटी-3 स्थित मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-30 स्थित एफआरयू वन, उप स्वास्थ्य केंद्र बल्लभगढ़, स्वास्थ्य केंद्र तिगांव और सेक्टर-3 स्थित एफआरयू टू में लोग पंजीकरण कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed