फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be no swings at the NIT Dussehra ground this time.

Faridabad News: एनआईटी के दशहरा मैदान में इस बार नहीं लगेंगे झूले

Tue, 20 Oct 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be no swings at the NIT Dussehra ground this time.
सुरक्षा कारणों से नगर निगम ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दशहरे के मौके पर इस बार एनआईटी के दशहरा मैदान में झूले नहीं लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है। मैदान में झूले लगाने की अनुमति के लिए सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने झूले लगाने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। संयुक्त आयुक्त अनिल यादव ने उन्हें बताया कि मेले के दौरान झूले लगाने के लिए अनुमति बिल्कुल भी नहीं दी जाएगी।

मेले के दौरान हर साल आसपास के इलाकों से लोग आते हैं, जो दशहरा मैदान में झूला लगाते हैं। मेले के लिए आने वाली भीड़ से होने वाली आय के लिए झूला संचालक यहां आते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से इस बार दशहरा मैदान में झूला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। सोमवार को यह सभी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त से मिलकर झूला लगाने की अनुमति मांगी, लेकिन संयुक्त आयुक्त ने उन्हें बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते उच्च अधिकारियों की ओर से झूले के लिए पाबंदी लगाई गई है। इसलिए किसी भी हालत में मैदान में झूले नहीं लगने दिए जाएंगे। बिना अनुमति अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। बीते दिनों झूले के कारण हुए हादसों को देखते हुए प्रशासन ने झूला न लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed