फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Police Commissioner inspected the situation of night patrolling in the district.

Faridabad News: पुलिस आयुक्त ने जिले में नाइट पेट्रोलिंग के हालात किए चेक

Fri, 24 Oct 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The Police Commissioner inspected the situation of night patrolling in the district.
- 200 शब्दों की रिपोर्ट बनाकर डीजीपी को भेजा
विज्ञापन

- खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह बुधवार रात को नाइट पेट्रोलिंग के हालात चेक करने के लिए कई घंटे के लिए फील्ड में उतरे। उनके निर्देश पर स्मार्ट सिटी के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने भी जिले के तीन थानों के साथ ही फील्ड में लगे नाकों को बुधवार देर रात चेक किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त के साथ मीटिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने 200 शब्दों की रिपोर्ट डीजीपी को भेजा है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता बुधवार रात लगभग सवा 10 बजे फील्ड में निकले। शहर में नाकाबंदी का जायजा लेते हुए बल्लभगढ़ के सिटी थाना पहुंचे। थाने में संतरी, मुंशी, जेडीओ, एसडीओ की ड्यूटी के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही रोजनामचा चेक किया।
विज्ञापन

सिटी थाना से पुलिस आयुक्त आदर्श नगर थाना में पहुंचे। यहां भी वे लगभग 20 मिनट ठहरे। यहां पर भी मौजूद स्टॉफ से जरूरी जानकारियां ली और दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ महिला थाना पहुंचे। यहां भी वही प्रक्रिया अपनाई और रोजनामचा चेक करने के साथ ही जेडीओ, एसडीओ ड्यूटी पर मौजूद स्टॉफ के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वे फील्ड में होते हुए वापस चले गए। लगभग 4 घंटे तक वो फील्ड में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त ने बृहस्पतिवार को एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नाकों पर रूटीन में ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाकों वाले और गश्त वाले एरिया का रिव्यू कर लें कि क्या सब सही है। यदि इसमें बदलाव की जरूरत लगे कि नाकों के पॉइंट बदलने है या गश्त का इलाका बदलना है तो उसे भी बदल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed