{"_id":"658b12e1b8884a73810f63a0","slug":"the-onset-of-fog-and-poor-city-lights-are-becoming-the-cause-of-accidents-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-3943-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कोहरे की दस्तक और शहर की खराब लाइट बन रही हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कोहरे की दस्तक और शहर की खराब लाइट बन रही हादसों का कारण
Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण बैंसला
पलवल। सर्दियां शुरू होते ही कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में शहर की खराब लाइट हादसों व वारदातों का कारण बन रही हैं। हालात यह हैं कि शहर की अधिकांश लाइट बंद पड़ी हैं। कई स्थानों पर खंभों से लाइट ही गायब हैं। खंभों के नीचे बिजली के तार खुले पड़े हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। शाम होते ही शहर में अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अंधेरे में सड़कों घूमते पशु वाहनों से टकरा जाते हैं। अंधेरे में आपराधिक प्रवृति के लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। रात के समय शहर में चोरी की वारदात निरंतर बढ़ रही हैं। लोग बार-बार शिकायत करते हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं होती। सामाजिक संस्थाएं इस बारे में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुकी है।
दरअसल, शहर में 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट हैं। रखरखाव के अभाव में लाइट खराब होने की समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है। करीब दो साल पहले शहर में कई स्थानों पर पुरानी लाइटों को बदलकर नई एलईडी लाइट लगाई गईं, परंतु बिजली की लाइन पुरानी चली आ रही है, जिसमें आए दिन फॉल्ट आते रहते हैं, जिससे पूरी लाइन बंद हो जाती है। इस समस्या को दूर करने में कई-कई दिन लग जाते हैं, जिससे शहर अंधेरे में डूबा रहता है। शहर में मुख्य सड़कों से लेकर छोटी गलियों तक का यही हाल है। अधिकांश खंबों पर से लाइट गायब हैं। खंभों पर लगे बॉक्स खुले पड़े हैं तथा तार बाहर निकले हुए हैं। यह तार कभी भी हादसों को कारण बन सकते हैं। कर्मचारी तारों को ठीक कर उन्हें बॉक्स के अंदर डालने की जहमत नहीं उठाते।
इन स्थानों पर ज्यादा समस्या
शहर के बीचों बीच से गुजरने वाले पुराना जीटी रोड पर लाइट खराब होने की समस्या काफी पुरानी है। इसके अलावा रेलवे रोड, माल गोदाम रोड, शेखपुरा रोड, रसूलपुर रोड, सोहना रोड पर भी अंधेरा छाया रहा है। आगरा चौक से न्यू कॉलोनी रोड पर भी लाइट रखरखाव के अभाव में खराब पड़ी है। शहर के हुडा सेक्टर दो स्थित सोसायटी वासी भी लाइट खराब होने की शिकायतें करते रहते हैं। इसके अलावा शहर में स्थित किठवाड़ी रेलवे पुल व अलावलपुर रेलवे पुल पर लाइट ज्यादातर बंद पड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
चोरी की वारदात में हो रही बढ़ोत्तरी
अंधेरे के कारण शहर में चोरी की वारदात निरंतर बढ़ रही है। जिले के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब चार से पांच मुकदमे दर्ज न किए जाए। चोर अंधेरे का फायदा उठा आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं। रात के समय वाहन व बैटरी चोरी होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा चोर मकान व दुकानों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
किठवाड़ी रेलवे पुल पर मोहन नगर की तरफ कई माह से लाइटें बंद पड़ी हैं। लाइट जलवाने के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है। शहर में अन्य स्थानों पर भी लाइट बंद पड़ी रहती है। अंधेरे के कारण पशु वाहनों के टकराते हैं, जिससे पशुओं व वाहन चालकों दोनों घायल हो जाते हैं। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
- राम कुमार बघेल, पर्यावरणविद
शहर में लाइट खराब रहने से अंधेरा छाया रहता है, जिससे चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। आए दिन दुकान के बाहर लगे जनरेटरों से बैटरी चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की वारदात भी निरंतर बढ़ रही हैं। अंधेरे के कारण चोर व बदमाश सक्रिय हो जाते हैं।
- रवि बंजारा, दुकानदार
पुरानी लाइन होने की वजह से कुछ स्थानों पर लाइट खराब होने की समस्या आ रही है। लाइन को बदलवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा कर लाइन को बदलवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में पुरानी लाइटों के स्थान पर नई एलईडी लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा।
- डॉ.यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल