{"_id":"69dd41b9fa03310d5e06bcd6","slug":"the-mla-held-a-meeting-with-medical-officials-to-improve-arrangements-at-the-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67386-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए विधायक ने चिकित्सा अधिकारियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए विधायक ने चिकित्सा अधिकारियों संग की बैठक
विज्ञापन
लिफ्ट बदलने, ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने और दवा की आपूर्ति सुधारने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने सोमवार को चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। हालिया निरीक्षण में सामने आई खामियों और मरीजों की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में अस्पताल की खराब पड़ी लिफ्ट प्रमुख मुद्दा रही। विधायक ने कहा कि करीब 15 साल पुरानी लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द नई लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी विधायक ने सख्ती दिखाई। चिकित्सकों से कहा गया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं और बाहर की दवाएं लिखने से परहेज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दवाओं की कमी है, उनकी आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाजार पर निर्भर न रहना पड़े।
सीएसआर के तहत स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने का मामला भी बैठक में उठाया गया। विधायक ने निर्देश दिए कि प्लांट की मेंटेनेंस कराकर उसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि आपात स्थिति में अस्पताल पूरी तरह सक्षम रह सके। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई है और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत सहित अन्य उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।