फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The female students demonstrated entrepreneurship and creativity.

Faridabad News: छात्राओं ने दिखाई उद्यमशीलता और रचनात्मकता

Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The female students demonstrated entrepreneurship and creativity.
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित केएल मेहता दयानंद सरस्वती महिला विद्यालय में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में छात्राओं ने विभिन्न उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी व्यावसायिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं पारंपरिक गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद भी लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उपहार और जीवनशैली से संबंधित 15 स्टॉल लगाए, जबकि खानपान के 8 स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इनके माध्यम से छात्राओं को उत्पादों की प्रस्तुति, रचनात्मकता और उद्यमशीलता से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भी उत्सव में भाग लेकर अपने उद्यमों का प्रदर्शन किया। उनकी सहभागिता से वर्तमान छात्राओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उत्सव के दौरान रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के बीच छात्राओं ने उत्साहपूर्वक डांडिया और गरबा नृत्य किया। पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक परंपराओं और उद्यमिता का समन्वय देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed