फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation will inspect fire safety arrangements in commercial buildings.

Faridabad News: व्यावसायिक इमारतों में आग से बचाव के सुरक्षा इंतजामों की जांच करेगा निगम

Thu, 15 Oct 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The corporation will inspect fire safety arrangements in commercial buildings.
दिल्ली और यूपी में हुए अग्निकांडों के बाद सख्त हुआ नगर निगम
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त जांच के बाद एक महीने में सौंपेंगे रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्यावसायिक भवनों और इमारतों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर आग से बचाव और सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेगी। जिसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और सरकार को भेजी जाएगी।
दिल्ली और यूपी के लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद हरियाणा सरकार भी सख्त हुई है। सरकार के निर्देशों के बाद सभी व्यावसायिक भवनों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष निरीक्षण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए आयुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों और सहायक अभियंताओं (प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सभी व्यावसायिक भवनों का तत्काल एवं विस्तृत निरीक्षण करें। नगर आयुक्त ने पूरी सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निरीक्षण के बाद तथ्यात्मक रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर समय से निगम को देंगे। जिसके बाद इस रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोचिंग संस्थान से लेकर अस्पतालों तक की होगी जांच
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सभी व्यवसायिक भवनों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसमें कोचिंग सेंटर, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, धार्मिक स्थान, मैरिज होम जैसे सभी व्यावसायिक संस्थानों की जांच की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पताल संचालकों, नर्सिंग होम प्रबंधन एवं कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें और कमियों को तत्काल दूर कर लें। जांच में कमी सामने आने पर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अग्निसुरक्षा के इंतजामों के साथ ही इमरजेंसी एक्जिट की व्यवस्था भी देखी जाएगी। जिससे आपातकाल की स्थिति में लोगों को बाहर निकलने में किसी तरह की परेशानी न हो। बेंसमेंट और अंडरग्राउंड में चलने वाले शिक्षण और व्यावसायिक संस्थानों की अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed