फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The chill has intensified in the mornings and evenings; people are heading out for walks.

Faridabad News: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, टहलने के लिए निकल रहे लोग

Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The chill has intensified in the mornings and evenings; people are heading out for walks.
दशहरे के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास अभी बना हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल भी कम हो गया है। वहीं, लोग अब सर्दियों के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंडक महसूस होने के कारण पार्कों में सैर करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। लोग सुबह और शाम को टहलने के लिए घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, त्योहारों के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। कपड़ों, सजावटी सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दशहरे के बाद तापमान में और गिरावट आने से ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed