फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will provide information about yoga to children.

Faridabad News: बच्चों को योग की जानकारी देंगे शिक्षक

Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers will provide information about yoga to children.
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ योग का अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लिए जिले के 52 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को योग की जानकारी देंगे और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन

यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, त्राटक, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। सैद्धांतिक कक्षाओं में पतंजलि योग सूत्र और हठयोग की जानकारी भी दी जा रही है। यह पहल शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ने संयुक्त रूप से की है। इसका उद्देश्य हर विद्यार्थी तक योग के संदेश को स्कूलों तक पहुंचाना है। ताकि बच्चे नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed