फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund International Handicraft Fair will be organized twice a year

Surajkund Mela: साल में दो बार आयोजित होगा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, सीएम सैनी ने किया एलान

Mon, 17 Mar 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:23 PM IST
सार

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला साल में एक बार आयोजित किया जाता है। अब यह मेला साल में दो बार आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Surajkund International Handicraft Fair will be organized twice a year
सूरजकुंड में गाने की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला साल में एक बार आयोजित किया जाता है। अब यह मेला साल में दो बार आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा में सीएम नायाब सिंह सैनी की ओर से पेश किए गए बजट इसकी घोषणा भी की गई है। इस मेले में दिल्ली एनसीआर के साथ दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। साथ ही, हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिला है।

विज्ञापन
Trending Videos

हर साल फरवरी के पहले पखवाड़े में फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में रंगों की बौछार, ढोल की थाप और जीवन का आनंद एक साथ मिल जाता है। अभी तक यह मेला साल में एक बार फरवरी महीने में लगाया जाता रहा है। इससे पहले भी मेले को साल में 2 बार लगाने पर चर्चा हुई थी, लेकिन कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। यह मेला सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालयों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। सरकार की इस घोषणा से यह स्पष्ट है कि मेले को और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड मेले में आए थे 17 लाख पर्यटक
इस साल आयोजित सूरजकुंड मेले में 17 लाख पर्यटक पहुंचे थे। खास बात यह है कि इस बार पर्यटन विभाग ने सूरजकुंड मेले से करीब नौ करोड़ रुपये की कमाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में जहां देश-विदेश से पर्यटक आए। वहीं, दुनियाभर में इस मेले से फरीदाबाद की पहचान हो रही है। इस मेले से देशभर के शिल्पकारों का शिल्प भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed