फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will show the impact of learning and life of Geeta

गीता की सीख और जीवन पर प्रभाव बताएंगे विद्यार्थी

Wed, 09 Dec 2020 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Students will show the impact of learning and life of Geeta
फरीदाबाद। स्कूल विद्यार्थी कोविड काल में गीता का महत्व, गीता की सीख और प्रभाव के बारे में श्लोक और निबंध के माध्यम से बताएंगे। कुरुक्षेत्र में 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में इस बार जिले के 55 विद्यार्थी भाग लेंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से गीता महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 11 दिसंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

25 दिसंबर को 55 सौ छात्रों के साथ 18 गीता श्लोकों का उच्चारण राज्य स्तर पर स्कूल विद्यार्थी ही करेंगे। ऐसे में जिला स्तर पर योग्य विद्यार्थियों की तलाश के लिए प्रतियोगिताएं 11 दिसंबर से आयोजित होंगी। जिले के 55 सर्वेश्रेष्ठ विद्यार्थी प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे। निदेशालय के निर्देश के अनुसार शिक्षा विभाग चयनित विद्यार्थियों को श्लोकों के अभ्यास कराने के लिए कुरुक्षेत्र से मॉडल पाठ विधि के वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे। मैंने गीता से क्या सीखा, गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला और महामारी काल में गीता का महत्व... जैसे विषय पर निबंध भी लिखने होंगे। निबंध प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में कराई जाएगी। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन

वर्जन-
संवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान कृष्ण और अर्जुन के मध्य संवाद और संजय और धृतराष्ट्र के बीच हुए संवाद को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर 19 दिसंबर तक प्रतियोगिता संपन्न करवाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेज दी जाएगी। निजी विद्यालयों को भी सूचित कर दिया गया है। - सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed