फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students' confidence on display on the ramp; Harpreet crowned Miss Khajani

Faridabad News: रैंप पर दिखा छात्राओं का आत्मविश्वास, हरप्रीत बनीं मिस खजानी

Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students' confidence on display on the ramp; Harpreet crowned Miss Khajani
ग्लैम फेस्ट में लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छात्राओं ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। मौका था एनआईटी क्षेत्र में आयोजित वार्षिक उत्सव ग्लैम फेस्ट 2026 का। यहां मिस खजानी प्रतियोगिता में छात्राओं ने व्यक्तित्व, प्रस्तुति और रचनात्मकता के दम पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता में हरप्रीत ने पहला, दिव्या ने दूसरा और मेघा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इन प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। छात्राओं ने अपनी कला और मेहनत से दर्शकों का ध्यान खींचा। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देना रहा। कार्यक्रम में अभिनेत्री और फैशन इन्फ्लुएंसर सना शाह तथा अभिनेत्री, मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता पूजा दुआ विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed