{"_id":"6ad6544f7bed3ac02209f6d1","slug":"state-minister-pays-tribute-to-military-personnel-killed-in-road-accident-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83182-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसे में मारे गए सैन्यकर्मी को राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसे में मारे गए सैन्यकर्मी को राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
परिजनों ने की पत्नी को नौकरी देने और स्मारक बनाने की मांग
मंत्री राजेश नागर ने मांगें पूरी करवाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर सड़क हादसे में मारे गए हीरापुर गांव निवासी सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख साझा किया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की ओर से राज्य मंत्री के सामने दो मांगें रखी गईं। पहली मांग मृतक की पत्नी को गांव के नजदीक सरकारी नौकरी दिलाने की, ताकि वह अपने बच्चे का पालन-पोषण करने के साथ आजीविका भी चला सके। दूसरा, गांव में जवान के नाम पर स्मारक बनाने की रखी।
ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर किया गया था। ऐसे में उसी स्थान पर उनके नाम से स्मारक बनाया जाए। राज्य मंत्री नागर ने परिजनों और ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की जाएगी और मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। राज्य मंत्री के साथ पार्षद प्रदीप टोंगर, मोहना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संदीप टोंगर, ब्लॉक समिति मेंबर सुमित गौड़, ओमपाल जवां और ग्रामीण मौजूद थे।