फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Seva Setu' camp organized in Kenera under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत करनेरा में लगा सेवा सेतु कैंप

Fri, 16 Oct 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
'Seva Setu' camp organized in Kenera under the 'Seva Sankalp Abhiyan'
26 विभागों ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर किया गया निस्तारण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आमजनों की समस्याएं सुनने और मौके पर ही उसका निस्तारण करने के लिए बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ के गांव करनेरा में कैंप लगाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए कैंप में 26 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उसका निस्तारण किया।

इसके साथ ही आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोतिया ने बताया कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए यह कैंप लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। कैंप में नागरिक संसाधन सूचना विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, बिजली विभाग समेत सभी विभागोंं के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को परिवार पहचान पत्र, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं तथा बिजली संबंधी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन दिया। अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सेवा सेतु कैंपों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाना और पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी जानकारी व सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ लेने में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आमजनों को प्रेरित किया कि सभी पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed