{"_id":"687f8c4a30430d59a80b891b","slug":"sealing-action-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116421-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कृषि विभाग और सीएम उड़न दस्ते ने 15 सैंपल भरे, एक दुकान को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कृषि विभाग और सीएम उड़न दस्ते ने 15 सैंपल भरे, एक दुकान को किया सील
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिले भर में 16 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 9 दुकानों से खाद के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही 6 दुकानों से दवा का सैंपल लिया गया। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विभाग को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कई दुकानों में महंगी दर पर खाद बेची जा रही है। कई दुकानों पर घटतौली कर खाद का वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर मशीनों में खाद के अनुपात में गड़बड़ी पाई गई है। पिछले महीने भी करीब 20 दुकानों में छापेमारी की गई थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सोमवार को जिले में तीन बीज भंडारों की जांच की। जिसके बाद एक दुकान को सील किया गया।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने दुकान को किया सील-
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने कृषि विभाग के एस.डी.ओ अजीत सिंह के साथ गांव जैंदापुर बस स्टैंड पर शक के आधार पर बालाजी खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त टीम को बालाजी बीज भंडार मौका पर बंद मिला, जिसके संचालक योगेन्द्र पाल का फोन नंबर लेकर मौका पर बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर संयुक्त टीम ने बालाजी खाद बीज भंडार को सील कर दिया। खाद बीज भंडार को पुनः चेक करने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने गांव जैंदापुर में न्यू किसान बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर रिकार्ड के अनुसार स्टाक ठीक पाया गया। संयुक्त टीम ने इफको ई बाजार भंडार अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस ईफको स्टोर पर रविन्द्र क्षेत्र अधिकारी मौजूद था। एसडीओ द्वारा पी.ओ.एस. मशीन को चेक किया गया। पी.ओ.एस. मशीन के अनुसार दुकान/गोदाम स्टॉक ठीक पाया गया।
विज्ञापन
खरीफ की फसल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किसान बिना बिल के खाद और दवा नहीं खरीदे। साथ ही अगर कोई भी दुकानदार खाद के साथ अन्य प्रकार की सामग्री बेचता है तो उसकी लिखित शिकायत दें। -अनिल सहरावत, उप निदेशक