फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sdgsfd

Faridabad News: फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के नाम पर लिया लोन, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
sdgsfd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला साइबर थाना पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेकर राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के मामले में मदीना कॉलोनी निवासी नसीम अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव घासेड़ा निवासी नसीम असद को 15 सितंबर 2026 को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से मैसेज मिला था। इसमें उसके नाम पर चल रहे लोन खाते में 1,65,944 रुपये बकाया होने की जानकारी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया और न ही उसे कोई राशि मिली। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाना नूंह में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 14 जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता के नाम पर डिजिटल सैलरीड पर्सनल लोन स्वीकृत हुआ था। लोन से संबंधित 68,761 रुपये एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बैंक रिकॉर्ड में यह खाता मदीना कॉलोनी निवासी नसीम अहमद के नाम पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान उसके घर से खाते से जुड़ा मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल और बिल बुक बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में कुल 933 लेन-देन हुए हैं। इनके स्रोत और अन्य मामलों से संबंध की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed