{"_id":"6ad51ae48a302a799b007b00","slug":"schools-received-only-half-the-funds-for-cleaning-and-gardening-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83084-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सफाई और बागवानी के लिए स्कूलों को आधी राशि ही मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सफाई और बागवानी के लिए स्कूलों को आधी राशि ही मिली
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों के लिए 13.12 लाख रुपये का बजट आवंटित
6.56 लाख रुपये जारी होना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सफाई और बागवानी के कार्यों के लिए बजट की पूरी राशि नहीं मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए 13.12 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें से 6.56 लाख रुपये ही जारी किए गए हैं, जबकि इतनी ही राशि अभी जारी होना बाकी है। बजट की शेष राशि मिलने के बाद स्कूलों में साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्य कराए जा सकेंगे।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राशि का उपयोग विद्यालय परिसर, छतों, शौचालयों और खेल मैदानों की सफाई के साथ बागवानी के लिए किया जाना है। इसके अलावा जल निकासी और जलभराव की समस्या दूर करने सहित अन्य जरूरी कार्य भी कराए जा सकेंगे। इन कार्यों का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूलों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। हरियाणा सरकार की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सफाई और बागवानी सहित विभिन्न कार्यों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार, इन कार्यों के लिए प्रति विद्यालय प्रतिमाह आठ हजार रुपये की दर से बजट निर्धारित किया गया है।
जिन विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए पार्ट टाइम वर्कर नियुक्त नहीं हैं, वहां भी इस राशि से आवश्यक कार्य करवाए जा सकते हैं। शेष राशि जारी होने के बाद स्कूलों में साफ-सफाई और रखरखाव से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे विद्यालयों के परिसर को स्वच्छ रखने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -
स्कूलों में स्वच्छता और बेहतर वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। बजट के उपयोग की समीक्षा कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। - बसंत कुमार ढिल्लों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी