फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers protest against the Barnala lathi-charge.

Faridabad News: बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest against the Barnala lathi-charge.
जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने और मामला दर्ज करने मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों ने बादशाह खान चौक पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और घायल कर्मचारियों को न्याय व मुआवजा देने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 22 जुलाई को बरनाला में सफाई कर्मचारी अपनी स्थानीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि इस कार्रवाई में महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया और कई महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चंडालिया ने कहा कि बरनाला की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कई कर्मचारी घायल हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने संबंधित पुलिस अधिकारी को निलंबित तो कर दिया है, लेकिन केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल सभी सफाई कर्मचारियों को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed