फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   restaurent issue at NIT

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मां-बेटे ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
restaurent issue at NIT
एनआईटी तीन स्थित आंगन रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ और जांच करती प? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दो माह पहले एनआईटी तीन ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सामने आंगन रेस्तरां में युवक की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक की मां व भाई ने रेस्तरां में पथराव कर दिया। इस दौरान रेस्टोरेंट के मुख्य गेट के शीशे सहित फ्रिज व एलईडी टीवी भी तोड़ दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। हालांकि, दोनों पक्ष आपसी तौर पर बातचीत के लिए समय लेकर चले गए। इस कारण पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित आंगन रेस्टोरेंट में एक पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर एनआईटी 2सी विडो होम निवासी हितेश भाटिया की रेस्तरां संचालक व वेटरों ने चाकू व पलटे से हमला कर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हितेश को एस्कॉर्टस अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रेस्तरां संचालक सचिन भाटिया सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सचिन भाटिया सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, कुछ की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हितेश भाटिया की मां व भाई राजा बृहस्पतिवार दिन में तीन नंबर चौकी गए थे। वहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी में बारे में पूछा और शोर करके वहां से चले आए। चौकी से निकलने के बाद आरोप है कि दोनों आंगन रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने वहां किसी से कुछ बात नहीं की और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर रेस्टोरेंट के शीशे पर दे मारा। दोनों मां-बेटे ने रेस्टोरेंट के बाहर रखा फ्रिज, रेस्टोरेंट में लगा एलईडी टीवी व अन्य सामान भी तोड़ दिया। इसकी सूचना रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को दी। इस पर तीन नंबर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ चौकी ले आई। दूसरे पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी तौर पर बातचीत करने के लिए पुलिस से समय लेकर चले गए हैं। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed