{"_id":"6ad657be317f0f717708f45e","slug":"residents-in-sector-21b-troubled-by-supply-of-contaminated-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83155-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-21बी में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-21बी में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
विज्ञापन
पानी का इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं लोग, रोजमर्रा के काम प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21बी में कई दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों में पानी की आपूर्ति होने के बावजूद लोग उसका इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने तक के लिए परिवारों को अलग से साफ पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि पानी की जरूरत हर घर में रोज पड़ती है। ऐसे में नलों से गंदा पानी आने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। परिवारों को चिंता है कि दूषित पानी का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत प्रशासन को दी गई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
सेक्टर-21बी निवासी, दुर्गा ने बताया कि नलों से लगातार दूषित पानी आ रहा है। दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमें मजबूरन महंगे दामों पर निजी टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। वहीं निवासी, अभय ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्या का कारण पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।