फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Resident of Piyush Heights clash in meter dispute, injured

मीटर विवाद में भिड़े पीयूष हाइट्स के निवासी, घायल

Thu, 07 Jan 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Resident of Piyush Heights clash in meter dispute, injured
मीटर विवाद में भिड़े पीयूष हाइट्स के निवासी, घायल
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाइट्स सोसाइटी में आरडब्ल्यूए और निवासियों के बीच बिजली मीटर को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को झगड़े में बदल गया। सोसाइटी के लोगों ने आरडब्ल्यूए प्रधान पर बाहर से बाउंसर बुलवाकर सोसाइटी वासियों को हॉकी व डंडों से पिटवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में निवासियों ने बीपीटीपी और महिला थाने में शिकायत भी दी है।
सोसाअटी के निवासी सुरेंद्र सांगवान का कहना है कि बिजली बिल की वसूली में आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मनमर्जी चला रहे हैं। वे निर्धारित से अधिक दर से बिजली बिल की वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर सोसाइटी के निवासियों ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम में शिकायत की थी। दावा है कि फोरम ने आदेश दिया कि कोई भी निर्धारित से अधिक दर से बिल नहीं वसूल करेगा। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की प्रयोगशाला से मान्यता प्राप्त बिजली मीटर ही प्रयोग में लाए जाएंगे। सांगवान का आरोप है कि आरडब्ल्यूए किसी अन्य कंपनी के मीटर लगाने के लिए निवासियों पर दबाव डाल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोसाइटी के निवासी एससी चावला का बिजली मीटर खराब हो गया। इसकी शिकायत करने वह आरडब्ल्यूए कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि प्रधान बिजेंद्र ने उन पर नई कंपनी के बिजली मीटर लगवाने के लिए दबाव बनाया, इससे उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद प्रधान ने फोन कर के बाउंसर बुला लिए, उनके हाथ मे डंडे व हॉकी थी। आरोप है कि बाहर से आए लोगों ने एससी चावला को पीटा और उनके बचाव में आए प्रवीण भारद्वाज, कमलेश, ललिता को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सोसाइटी के निवासियों ने झगड़ा करने आए बाउंसर की वीडियो बना ली और वायरल कर दी। बीपीटीपी थाना पर प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि झगड़े में घायल एससी चावला ने सोसाइटी के प्रधान बिजेंद्र व अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। इधर सोसाइटी के प्रधान ने भी कई निवासियों के खिलाफ आरडब्ल्यूए कार्यालय में आकर झगड़ा करने की शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed