फरीदाबाद: 18 माह की मासूम से 22 साल के युवक ने दो घंटे तक की हैवानियत, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान आरोपी मासूम को गंभीर हालत में उसके घर छोड़कर फरार हो गया। बाद में परिजनों ने आरोपी को पकड़ जमकर कर पीटा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के दादा ने बताया कि आरोपी किशोर उनके पड़ोस में ही रहता है। वह पड़ोस के बच्चों को रोज घुमाता-फिराता था। शुक्रवार शाम को भी करीब सात बजे वह बच्ची को घुमाने ले गया। इसके बाद शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया।
करीब दो घंटे तक लड़की के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी उसे गंभीर हालत में परिजनों को सौंप कर फरार हो गया। बच्ची की हालत देख उसकी दादी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इस पर परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसकी तलाश की और उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को रात करीब डेढ़ बजे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सफदरजंग अस्पताल में उसका अभी उपचार चल रहा है। एनआईटी महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पड़ोसियों का फूटा गुस्सा
शनिवार होने के कारण लघु सचिवालय पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार को दी। एसडीएम ने सचिवालय पहुंच कर लोगों को शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे लोग वापस लौटे।