फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rape several times by threatening to make photo viral, accused arrested

फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rape several times by threatening to make photo viral, accused arrested
फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल की टीम ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भतौला निवासी गौतम के रूप में हुई है। आरोपी टेंट लगाने का काम करता है। पीड़िता के पिता हलवाई का काम करते हैं। इसके चलते आरोपी पीड़िता के घर आता रहता था। एक दिन आरोपी ने पीड़िता को घर पर अकेला देखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने 30 जुलाई को महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दे दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की गई। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में एसआई भागवती, सिपाही पंकज तथा आमीन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से पीड़िता को जानता था। उसने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed