{"_id":"6ae4e3074f8517196109e640","slug":"rain-reduced-pollution-but-waterlogging-added-to-the-trouble-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84185-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश ने कम किया प्रदूषण, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश ने कम किया प्रदूषण, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में बारिश ने एक तरफ मौसम का मिजाज बदल दिया है, तो दूसरी तरफ प्रदूषण से भी बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद जिले की हवा पहले के मुकाबले काफी साफ हुई है। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 से गिरकर 81 पर पहुंच गया। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई भी 121 से घटकर 94 दर्ज किया गया। इससे प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है।
बृहस्पतिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण लोगों ने पंखे चलाने बंद कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। स्कूल जाने वाले बच्चे और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोहना टी-प्वाइंट पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, यहां बड़े जाम की स्थिति नहीं बनी।
बारिश की बूंदों ने हवा से हटाई धूल
विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के भारी कण पानी के साथ नीचे बैठ जाते हैं। जमीन और सड़कें गीली रहने से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल नहीं उड़ती। इसके अलावा कूड़े में नमी आने से आग लगने की घटनाओं की आशंका भी कम होती है। इन कारणों से वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी अर्नब तूफान का प्रभाव रह सकता है। जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ होने के आसार भी हैं। लगातार तीसरे दिन बारिश होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस होने की संभावना है।
-- -- -- --
बरसात के बाद कई इलाकों में जलभराव
बरसात के बाद सेक्टर- 12 कोर्ट रोड, सेक्टर- 7, सोहना मोड़, वाईएमसीए चौक सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बरसात और जलभराव के बाद सोहना रोड पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे लंबा जाम लग गया। लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को उनके गंतव्य पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। वे अपने स्थान पर देरी से पहुंचे। इसके साथ ही स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को मुश्किल उठानी पड़ी।