फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PWD completes the rotation of Aterna village, villagers get relief

Faridabad News: पीडब्ल्यूडी ने पूरी की अटेरना गांव की फिरनी, ग्रामीणों को मिली राहत

Tue, 24 Feb 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
PWD completes the rotation of Aterna village, villagers get relief
जर्जर रास्ते से परेशान थे ग्रामीण, होते रहते थे हादसे
विज्ञापन

छांयसा। फरीदाबाद क्षेत्र के अटेरना गांव में पिछले कई वर्षों से टूटी पड़ी फिरनी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता था। आए दिन छोटे-बड़े हादसे भी होते रहते थे। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस समस्या का समाधान करते हुए फिरनी के निर्माण कार्य को पूरा कर दिया है।

ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से फिरनी की मरम्मत की मांग की जा रही थी। विभाग की ओर से सड़क पर ब्लॉक लगाकर मजबूत तरीके से निर्माण कराया गया है, जिससे मार्ग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। गांव की सरपंच अर्फीना ने बताया कि पहले हालात इतने खराब थे कि राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा फिरनी को दुरुस्त किए जाने से गांववासियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों का आना-जाना आसान हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो गई है। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद यह काम पूरा हुआ है, जिससे पूरे गांव को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed