{"_id":"605e21088ebc3e592c7368cb","slug":"punishment-on-verdict-good-gets-a-strong-message-faridabad-news-noi5738374112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला अच्छा पर फांसी की सजा से सख्त संदेश मिलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला अच्छा पर फांसी की सजा से सख्त संदेश मिलता
विज्ञापन
फरीदाबाद। निकिता हत्याकांड में तेजी से सुनवाई हुई है। ऐसी ही सुनवाई अन्य बड़े मामलों में हो तो अपराधियों के हौसले पस्त हो जाएंगे। हालांकि कुछ लोगों का यह तक कहना है कि अपराधियों को सख्त संदेश देने के लिए ऐसे मामलों में फांसी की सजा होनी चाहिए थी। क्योंकि इस तरह के लोगों को समाज में रहने का कोई मतलब नहीं है। फैसले के बाद लोगों ने कुछ इस प्रकार प्रतिक्रिया दी।
कोर्ट का फैसला अच्छा है। अन्य मामलों के मुकाबले जल्द फैसला आया है। ये बड़ी बात है। इसी प्रकार सभी मामलों में जल्द फैसले आने लगे तो लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास बढे़गा। आरोपी कोई भी वारदात करने से पहले कई बार सोचेंगे।
- नारायण सिंह, उपप्रधान, सेक्टर-29
कोर्ट के फैसले से सहमत हूं। अपराध बहुत बड़ा है। पहले उन्होंने जबरदस्ती की। जब किडनैप नहीं कर पाए तो गोली मार दी।इस फैसले से अन्य लोगों में डर बनेगा। अपराध के मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
- अर्जन वालिया, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-37
ये फैसला अपराधियों के लिए बड़ा सबक रहेगा। लड़कियों के प्रति अपराधों में कमी आएगी। महिला अपराधों में काफी सुधार होगा।
- वीरेंद्र भड़ाना, प्रधान, ग्रीन फील्ड
दोेषियों को उम्र कैद मिले इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कुछ साल बाद वह जेल से छूट जाएंगे। अपराधियों को सबक सिखाना है तो फांसी की सजा देनी चाहिए थी।
- हरप्रीत कौर, प्रधान, फरीदाबाद लेडीज क्लब
महिला अपराध पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गए है। इन्हें रोकने के लिए दोषियों को और सख्त सजा देनी चाहिए। निकिता मामले में फांसी की सजा की उम्मीद थी लेकिन वह पूरी नहीं हुई। - मोहित, बल्लभगढ़
निकिता मेरी बहन के समान थी। शुरुआत से ही हम सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। क्योंकि उम्र कैद मिलने से आरोपी जेल से बाहर निकल कर फिर कोई बड़ा अपराध कर सकते हैं।
- धीरज शर्मा, अपना घर सोसाइटी