फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for setting up new centers will reduce the fight against vaccination

नए केंद्र बनाने की तैयारी, कम होगी टीकाकरण की मारामारी

Mon, 09 Aug 2021 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for setting up new centers will reduce the fight against vaccination
फरीदाबाद। टीकाकरण केंद्रों पर लगने वाली भीड़ रोज बढ़ रही है। एक ही समय पर इतने लोगों के जुट जाने से परेशानी भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस परेशानी को कम करने के लिए बीके नागरिक अस्पताल सहित नगर निगम मुख्यालय में नए टीकाकरण केंद्र बनाने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक, मंगलवार से ही यह केंद्र शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

बीके नागरिक अस्पताल में टीकाकरण के लिए सबसे अधिक भीड़ होती है। औसतन दिन में हजार से 1500 लोग यहां पहुंच रहे हैं। ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के साथ ही भीड़ पर काबू पाना भी विभाग की चुनौती है। वहीं, लोग अव्यवस्था की शिकायत करते नहीं थकते। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिला स्तरीय स्वास्थ्य व निगम मुख्यालयों में टीकाकरण नए केंद्र स्थापित कर लोगों को सहूलियत देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

यह दोनों ही आंतरिक केंद्र होंगे। इसमें वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। बीके अस्पताल में मंगलवार से नया केंद्र शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सोमवार को कुर्सियां बिछा दी गईं। वहीं, निगमायुक्त की मंजूरी के बाद इस मुख्यालय में भी नया केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कुल तीन केंद्रों पर टीकाकरण होगा
नया केंद्र स्थापित होने के बाद बीके नागरिक अस्पताल में कुल तीन केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिलने लगेगी। मौजूदा समय में जिले में दो केंद्र जारी है। ब्लड बैंक के पास स्थित टीकाकरण केंद्र वैक्सीन की पहली डोज लगती है। निगम मुख्यालय की ओर पुरानी इमारत में बने दूसरे केंद्र में दूसरी डोज का वैक्सीनेशन किया जाता है। वहीं, एक अन्य केंद्र स्थापित कर महिलाओं को विशेष सुविधा देने पर जोर रहेगा।

वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर अस्थाई केंद्र बढ़ाए-घटाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में तीन केंद्र बनने पर स्थाई समाधान मिलेगा। वहीं, वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर सामंजस्य बनाया जाएगा।
- डॉ. विनय गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed