फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pranav Soorma wins gold in discus throw, brings double joy to Faridabad on Dussehra

Faridabad News: प्रणव सूरमा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण, दशहरे पर फरीदाबाद को दी दोहरी खुशी

Wed, 21 Oct 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pranav Soorma wins gold in discus throw, brings double joy to Faridabad on Dussehra
पैरा एशियन गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मनीष नरवाल ने भी जीता रजत पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लिए इस बार दशहरा दोहरी खुशियां लेकर आया। जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में जिले के पैरा खिलाड़ी प्रणव सूरमा ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले सुबह शूटर मनीष नरवाल ने रजत पदक जीतकर जिलेवासियों को खुशी का मौका दिया था। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों से खेल प्रेमियों और उनके परिवारों में उत्साह है।

प्रणव सूरमा की इस उपलब्धि पर उनकी मां दीपिका सूरमा ने बेटे को बधाई दी। वहीं, उनके पिता संजीव सूरमा बेटे का उत्साह बढ़ाने के लिए जापान में उनके साथ हैं। पैरा एशियन गेम्स में प्रणव का यह दूसरा पदक है। इससे पहले चीन में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में उन्होंने क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। उस दौरान उन्होंने 30.01 मीटर का प्रदर्शन करते हुए नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके अलावा प्रणव पेरिस पैरालंपिक में क्लब थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इस साल प्रणव का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में यह दूसरा पदक है। इससे पहले दुबई में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


हादसे के बाद भी नहीं मानी हार

प्रणव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। उनके पिता संजीव सूरमा ने बताया कि वर्ष 2011 में 16 वर्ष की उम्र में उनके ऊपर सीमेंट की शीट गिरने से रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे के कारण उन्हें क्वाड्रीप्लेजिया हो गया, जिससे उनके शरीर की गतिशीलता काफी प्रभावित हुई। इसके बाद से वह व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रणव ने खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनका प्रदर्शन साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed