{"_id":"6ae4e6dfcd29d052030c3aa8","slug":"prakashotsav-20-concludes-at-ymca-kathak-enthrals-audience-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84159-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाईएमसीए में प्रकाशोत्सव 2.0 का समापन, कथक ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाईएमसीए में प्रकाशोत्सव 2.0 का समापन, कथक ने मोहा मन
विज्ञापन
हरियाणवी-पंजाबी नृत्य ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सप्ताह भर चले प्रकाशोत्सव 2.0 का समापन हो गया। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने कला, तकनीक और संस्कृति के रंग बिखेरे। समापन समारोह में कथक नृत्यांगना नयानिका घोष की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।
नयानिका घोष ने ''मोहे रंग दो लाल'' पर कथक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नाटक, पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, गीत-संगीत और कविता की प्रस्तुतियां दीं। महिला अस्मिता और वीरता पर आधारित नाटक ‘जौहर’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। सप्ताह भर चली प्रतियोगिताओं में 210 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिदिन 30 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। कुलगुरु संजय कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ अपनी संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहना चाहिए। विभागाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य कला, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण को एक मंच पर लाना है।
समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रील मेकिंग में यश नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में पुरांश सूरी और ईको फ्रेंडली क्राफ्ट में छवि विजेता रहीं। पेंटिंग में वंदना और रंगोली में हर्ष, छवि, केतन, दीया व भूमि की टीम ने जीत दर्ज की।