{"_id":"6ad655c71cff1ac53c0986b3","slug":"players-from-faridabad-won-eight-medals-at-the-state-badminton-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83212-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
विज्ञापन
भिवानी में आयोजित हुई स्पर्धा, ट्विंकल मलिक ने दो स्वर्ण पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में आयोजित हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया। ट्विंकल मलिक ने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि रणक गांधी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई।
ट्विंकल मलिक ने अंडर-15 बालिका एकल और बालिका युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। बालिका एकल वर्ग के फाइनल में ट्विंकल ने गुरुग्राम की नव्या असवाल को 15-3, 15-4 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने पानीपत की सांवी को 15-12, 15-7 से पराजित किया था।
बालिका युगल वर्ग में ट्विंकल और पानीपत की सांवी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में दोनों ने गुरुग्राम की नव्या और नंदिनी की जोड़ी को 15-11, 15-9 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने गुरुग्राम की आहाना और आराध्या को 15-12, 15-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
रणक गांधी ने जीता स्वर्ण और रजत
अंडर-17 मिश्रित युगल वर्ग में फरीदाबाद के रणक गांधी और झज्जर के जोएल राणा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-17 बालक युगल वर्ग में रणक गांधी और कुशाग्र गांधी की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया।
चार कांस्य पदक भी जिले की झोली में आए
प्रतियोगिता में नव्या सिंह ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता। अक्षत शर्मा और अश्मित विरमानी की जोड़ी ने अंडर-15 बालक युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में अद्विका सिंह-गौरी कल्ला और आद्या शर्मा-जीविका की जोड़ियों ने कांस्य पदक जीते। जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि सभी खिलाड़ी सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता दयानंद स्कूल में जिला बैडमिंटन संघ की अकादमी में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी पिछले चार से पांच वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के फरीदाबाद लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।