फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piles of garbage at the main gate of the society

Faridabad News: सोसाइटी के मुख्य गेट कूड़े पर कूड़े का अंबार

Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage at the main gate of the society
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी के मुख्य गेट पर लंबे समय से जमा कूड़ा अब स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। गेट के ठीक सामने कूड़े का ढेर लगे रहने से बदबू, गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सोसाइटी में आने-जाने वाले लोगों को नाक बंद कर निकलना पड़ता है।



निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और सोसाइटी प्रबंधन को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा, जिससे गेट के आसपास का पूरा इलाका गंदगी की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन




कूड़े से उठने वाली बदबू और मच्छरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सुबह-शाम टहलने निकलने वाले लोग भी इस रास्ते से गुजरने से बचने लगे हैं। कई बार लावारिस पशु कूड़े को फैला देते हैं, जिससे सड़क पर गंदगी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोसाइटी के गेट पर कूड़ा पड़ा रहना बेहद शर्मनाक है। यह रोज की समस्या बन चुकी है। बदबू के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हो रही। -संजीव चौधरी





कई बार नगर निगम और सोसाइटी मैनेजमेंट को शिकायत दी गई, लेकिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था नियमित नहीं हो रही। -अजीत यादव,




कूड़े की वजह से मच्छर और कीड़े बढ़ गए हैं। बच्चों के बीमार पड़ने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। -जय नाथ झा




गेट सोसाइटी की पहचान होता है, लेकिन यहां गंदगी का अंबार लगा है। साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, केवल खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। -शेंकी कम्बोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed