{"_id":"6a7cacb0f05fa755d000df03","slug":"people-found-no-relief-from-the-heat-and-humidity-due-to-the-intense-sunlight-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77331-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। पिछले कुछ दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों को बुधवार को भी निराशा हाथ लगी। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की अधिक भीड़ दिखाई नहीं दी। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शहरवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव और बारिश की उम्मीद बनी हुई है। आसमान में बादल दिखाई देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। बारिश होने की उम्मीद में शहरवासियों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।