फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People faced difficulties due to waterlogging in several areas following the rain.

Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

Sat, 13 Jun 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
People faced difficulties due to waterlogging in several areas following the rain.
कई जगह जाम में फंसे रहे लोग, समय पर नहीं पहुंच पाए कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे शनिवार सुबह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी, जो समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।



जिले में शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की अव्यवस्थित जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। सुबह के समय प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन रेंगते नजर आए और यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर पानी कई घंटों तक जमा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




बारिश के पानी के साथ सड़कों पर फैला कूड़ा


सबसे अधिक जलभराव सेक्टर-22, 23, डबुआ चौक, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी और एनआईटी क्षेत्र के एक, दो, तीन, चार और पांच ब्लॉकों में देखने को मिला। सेक्टर-23 निवासी नरेश भाटिया ने बताया कि हल्की बारिश में भी हर बार यही स्थिति बन जाती है। रोड किनारे जमा कूड़ा बारिश के पानी के साथ सड़कों पर फैल गया, जिससे घरों के सामने गंदगी हो गई। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंडरपास में भी भरा पानी
संजय कॉलोनी की ममता और वसुंधरा ने भी बताया कि जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि हर बारिश में होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सके। वहीं बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग और ओल्ड अंडरपास, एनएचपीसी और मवई-महाराजपुर अंडरपास में पानी भर गया था, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। जलभराव की लगातार हो रही इस समस्या से लोगों में रोष है और वे स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed