फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People face inconvenience due to power supply disruption lasting several hours.

Faridabad News: कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी

Tue, 28 Jul 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
People face inconvenience due to power supply disruption lasting several hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला, सेहतपुर और गाजीपुर में निवासी बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। कई घंटों तक बिजली प्रभावित होने के कारण निवासी गर्मी में रहने को मजबूर हैं। रात्रि में बिजली के कई कट लगने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। वहीं, बच्चों और मरीजों को अधिक समस्या हो रही है। इसके लेकर निवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

गाजीपुर निवासी ओमबती और मनोहर ने बताया कि रात्रि में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे हमें काफी परेशानी होती है। सोमवार को भी लंबे बिजली कट के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी और गर्मी में नींद भी नहीं आ सकी।
विज्ञापन


सेहतपुर निवासी राजेंद्र और प्रदीप ने बताया कि बिजली न आने से पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। बिजली न होने से मोटर नहीं चल पा रही है। जिससे पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है। हमें टैंकरों से पानी भरवाना पड़ता है। पल्ला निवासी कुसुम का कहना है कि क्षेत्र में केवल रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन में भी कई बार बिजली कट लगते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाकर बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed