फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Paddy crop flattened by rain; damage feared

Faridabad News: बारिश से धान की फसल बिछी, नुकसान की आशंका

Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened by rain; damage feared
छांयसा। मोहना क्षेत्र में बारिश और आंधी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी थी और किसान कुछ दिनों में कटाई शुरू करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक मौसम बदलने से धान की फसल बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं, उड़द, बाजरा और मूंग जैसी फसलें भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल पूरी तरह तैयार थी। ऐसे में आंधी और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल गिरने से कटाई में परेशानी होने के साथ उत्पादन और गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसान नरेश कौशिक ने बताया कि खेतों में धान की फसल बिल्कुल तैयार खड़ी थी। इससे काफी नुकसान होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed