फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oxygen availability will be checked in private hospitals

निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्धता की जांच 30 डॉक्टर करेंगे

Fri, 10 Sep 2021 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Oxygen availability will be checked in private hospitals
फरीदाबाद। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने जिले में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए अस्पतालों की जांच करने को कहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम पंकज सेतिया और डीआरओ विजय यादव की अध्यक्षता में 30 डॉक्टरों की 10 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश ने बताया कि डीआरओ विजय कुमार की अध्यक्षता में डॉ. दीपिका, डॉ. सनी व डॉ. अपूर्व की टीम सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर आठ की जांच करेगी। पार्क अस्पताल सेक्टर-10 में, एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में डॉ. मनीष भाटी, डॉ. जतिन व डॉ. कुलदीप की टीम मेट्रो अस्पताल सेक्टर-16 और क्यूआरजी हॉस्पिटल सेक्टर-16 की जांच करेगी। वहीं, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया की अध्यक्षता में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. किरण व डॉ. नैना की टीम फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था और निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार एसडीएम परमजीत चहल सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. राजन, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. गीता एशियन फील्ड हॉस्पिटल, डॉ. प्रीक्षित, डॉ. प्रियंका, डॉ. पॉपली अल्फलाह हॉस्पिटल में आक्सीजन की सप्लाई व्यवस्था और निगरानी रखेंगी। डॉ. प्रियंका, डॉ. यतींद्र, डॉ. पुनीत अर्श अस्पताल व पवन अस्पताल में देखरेख करेंगे। वहीं, एसडीएम बड़खल की अध्यक्षता में डॉ. नवीन यादव, डॉ. अंशु, डॉ. दक्ष की टीम एशियन अस्पताल व एसएसबी हार्ट इंस्टीट्यूट, डॉ. सुभानी, डॉ. महेंद्र, डॉ. मोहित संतोष अस्पताल में, डॉ. अर्चना, डॉ. जगदीश, डॉ. विपिन मेडिटेक अस्पताल और डॉ. ज्योति, डॉ. हेमंत, डॉ. विकास सुप्रीम अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई तथा निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed