{"_id":"6400df2049cf25e1610353f6","slug":"our-government-got-equal-development-done-in-every-assembly-without-discrimination-chief-minister-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-1503-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार ने बिना भेदभाव हर विधानसभा में करवाया समान विकास : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सरकार ने बिना भेदभाव हर विधानसभा में करवाया समान विकास : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
- भ्रष्टाचार, अपराध और जाति की राजनीति पर किया करारा प्रहार
- मुख्यमंत्री ने 39 करोड़ 70 लाख की लागत से तैयार तीन परियोजनाओं की दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार, क्राइम और कास्ट की राजनीति पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने साल 2014 में जब सत्ता संभाली थी तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 8 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना भेदभाव के हर विधानसभा में परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा में 39.70 करोड़ की लागत से तैयार तीन परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ रुपये की धनराशि से बने बल्लभगढ़ के उपमंडलीय कार्यालय परिसर, लगभग 27 करोड़ रुपये की धनराशि से बने सुषमा स्वराज कन्या महाविद्यालय और लगभग 1.70 करोड़ रुपये की धनराशि से रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने उपमंडलीय कार्यालय परिसर का दौरा किया। राजा नाहर सिंह का बल्लभगढ़ से अनूठा रिश्ता है। इस शहर में स्थापित रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में विकास की होड़ लगी हुई है। इस बार प्रदेश के लिए 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। अगर नई डिमांड भी आएगी तो उन्हें भी पूरा करेंगे। तभी हरियाणा देश के 19 बड़े राज्यों में अग्रणी है। यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। हाल ही के दिनों में आंकड़ें आए हैं कि देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन हरियाणा का है।
हरियाणा की साख पूरे देश में बेहतर, इंग्लैंड निवेश का इच्छुक
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की साख देशभर में बेहतर है, तभी देश ही नहीं दुनिया के लोग लाइन लगाकर हमें पैसा देने के लिए खड़े हैं। प्रदेश की साख की वजह से ही आज 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर पैसा मिल रहा है। जबकि, दूसरे प्रदेशों की हालत ऐसी है कि उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज दर पर भी पैसा नहीं मिल रहा है। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी मुलाकात की और कहा कि हरियाणा में प्रगति बहुत हो रही है, इंग्लैंड के बहुत से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।
गैंगस्टर, नशा तस्करों पर किया प्रहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक हफ्ता लेने वालों पर निरंतर ऑपरेशन चलाया है। गैंगस्टर और नशा तस्करों पर प्रहार किया है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए हैं। ऐसे गैंगस्टर व अवैध कामों में लिप्त करीब 350 लोगों की कमर तोड़ी है और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाए हैं। हमने भ्रष्टाचार, अपराध और जाति आधारित राजनीति पर भी प्रहार किया है। योग्यता के आधार पर लोगों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत 36 हजार लोगों को लोन दिलवाया गया है। दो लाख लोगों को लोन दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र से बनी 3 लाख लोगों की स्वतः पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गरीब व पिछड़े वर्ग की कमान संभाल ली है। पहले योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गरीब व जरुरतमंदों को धक्के खाने पड़ते थे लेकिन उन्होंने जमीन से जुड़कर काम किया। प्रदेश के 72 लाख परिवारों का डाटा जुटाया और परिवार पहचान पत्र बनाया। पीपीपी के माध्यम से प्रदेश में 3 लाख लोगों की पेंशन बनी है। अब प्रदेश में कुल 29 लाख परिवार हैं, जो आयुष्मान व चिरायु योजना के अंतर्गत कवर हो रहे हैं। बजट में चिरायु योजना में 3 लाख आय वाले परिवारों को भी 1500 रुपये लेकर जोड़ने की घोषणा की है।
मोदी और मनोहर के राज में हुआ खूब विकास : गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से 2023 तक फरीदाबाद लोकसभा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमकर विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान फरीदाबाद लोकसभा के विकास कार्यों का हिसाब निकाला जाए तो कांग्रेस की सरकार कहीं नहीं टिकेगी। वर्ष 2027 तक भारत, जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक नगरी में मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय की सौगात दी है, जो अपने आप में बड़ी बात है। बल्लभगढ़ में लगने वाले 3 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर फुट ओवरब्रिज बनाने या अन्य समाधान निकालने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।