{"_id":"612a78668ebc3ebde1367fb4","slug":"others-faridabad-news-noi601576295","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस के कार्य ने पकड़ी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस के कार्य ने पकड़ी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस वे के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। एनएचएआई की तरफ से बाईपास रोड सेक्टर-13 पर सड़क के बीच बैरीकेटिंग कर पाइलिंग के साथ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट में बने पेड़ों की कटाई का काम जोरों से किया जा रहा है।
हालांकि अवैध निर्माणों पर अभी किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को बनाकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जाना है। यह लिंक रोड डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए सोहना तक जाएगा और वहां से गुजर रहे दिल्ली-मुम्बई एक्प्रेस वे से जुडे़गी। फरीदाबाद में इसके लिए बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जाना है। इसके लिए मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके साथ ही बड़ौली के पास जगह कम होने के कारण लगभग 1700 मीटर हिस्से में एलीवेटेड रोड बनाया जाना है। इसके लिए एनएचएआई ने पाइलिंग का काम शुरू कर दिया है।
सेक्टर-13 के पास फ्लाईओवर बनाने का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बाईपास रोड के बीच में बैरिकेड लगाकर पाइलिंग के काम की शुरुआत की गई है। इसके अलावा तिगांव पुल, सेक्टर 62 व शाहपुरा के पास भी बैरिकेड्स लगाकर पाइलिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाईपास से गुजरने वाले ट्रैफिक का बदरपुर बॉर्डर से रूट डायवर्ट कर दिया है। अधिकांश वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
बाईपास रोड सेक्टर-13 के पास एलीवेटेड सड़क बनाने के लिए पाइलिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन सभी जगहों पर काम शुरू कर दिया जाएगा जहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनने हैं। - धीरज सिंह, डीजीएम-एनएचएआई