फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nursing college will open in ESIC Medical College

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज, डीएम कोर्स होंगे शुरू

Mon, 16 Jan 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Nursing college will open in ESIC Medical College
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज, डीएम कोर्स होंगे शुरू
विज्ञापन

- प्रबंधन ने कॉलेज प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र

750 बेड के इस अस्पताल में रोजाना करीब चार हजार मरीज पहुंचते हैं
150 सीटें हैं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की

धनंजय चौहान
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ अब जल्द नर्सिंग की पढ़ाई शुरू की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेज खोलने के साथ डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर ईएसआई मुख्यालय भेजा है। जहां से मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटें पर दाखिले होंगे।
एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। पढ़ाई के साथ डॉक्टर यहां प्रैक्टिस भी करते हैं। पिछले दिनों उच्च अधिकारियों के दौरे के बाद से अस्पताल में विश्वस्तरीय सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। निजी अस्पतालों की तर्ज पर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे कैंसर मरीजों का इलाज, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी में कई अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। 750 बेड के इस अस्पताल में रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अक्सर बेड मरीजों से भरे रहते हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी अस्पताल के लिए काफी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेज खोलने की की तैयारी की गई है। इसमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी पोस्ट डिप्लोमा नर्सिंग दो कोर्स होंगे। अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का खोलने से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डॉक्टरों की तर्ज पर अस्पताल में लगाया जाएगा। इससे उन्हें अनुभव मिलेगा और इसके बाद उन्हें यहां नौकरी पर भी लगाया जा सकता है। इससे नर्सिंग स्टाफ की कमी पूरी होगी, साथ ही उन्हें नए भर्ती होने वाले स्टाफ की तरह प्रशिक्षण देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

--
डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन कोर्स होंगे शुरू
अधिकारी ने बताया कि कॉलेज में जल्द डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन कोर्स शुरू करने की तैयारी की गई है। यह कोर्स सुपर स्पेशियलिटी विभाग के आधार पर होता है। अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी है। किडनी विभाग, इसमें मरीजों की जांच के साथ डायलिसिस की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। दिमागी बीमारियों के लिए न्यूरोलॉजी विभाग के साथ न्यूरो लैब भी जल्द शुरू की जाएगी। अगले साल से मई-जून में डीएम कोर्स शुरू हो जाएगा। इससे अस्पताल को भी वरिष्ठ डॉक्टर मिल सकेंगे। हालांकि वे ईएसआईसी अस्पताल में ही नौकरी करें या अन्य इसका फैसला वे खुद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर ईएसआई मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed