फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notices issued to two housing societies for discharging their wastewater into the master sewer line

Faridabad News: सोसाइटियों का गंदा पानी मास्टर सीवर लाइन में डालने पर दो सोसाइटियों को नोटिस

Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to two housing societies for discharging their wastewater into the master sewer line
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने एसटीपी का नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने दो सोसाइटी को नोटिस जारी किया है। एफएमडीए ने आरपीएस पाम्स और आरपीएस पाम ड्राइव की प्रबंधन समितियों को नोटिस जारी किया है। दोनों सोसाइटियों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बिना उपचारित या आंशिक रूप से उपचारित पानी एफएमडीए की मुख्य सीवर लाइन में डालने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के अनुसार, इससे सीवर लाइन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसके कारण बार-बार सीवर ओवरफ्लो और बैक फ्लो की समस्या हो रही है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।



एफएमडीए ने नोटिस जारी कर दोनों सोसाइटियों को तुरंत बिना उपचारित पानी सीवर लाइन में डालना बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एसटीपी का नियमित और निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से निर्धारित शर्तों के अनुरूप उपचारित पानी ही सीवर लाइन में छोड़ा जाए।
विज्ञापन




एसटीपी की क्षमता और जांच रिपोर्ट मांगी


एफएमडीए ने दोनों सोसाइटियों से एसटीपी की स्थापित क्षमता, मौजूदा संचालन की स्थिति और पानी को साफ करने की प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसके अलावा, उपचारित पानी की गुणवत्ता की नवीनतम जांच रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के लिए अधिकारियों को देना होगा प्रवेश


नोटिस में दोनों सोसाइटियों को एसटीपी के आउटलेट, सीवर कनेक्शन और संबंधित व्यवस्थाओं की जांच के लिए अधिकृत अधिकारियों को परिसर में प्रवेश देने के निर्देश भी दिए गए हैं। एफएमडीए ने नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर लिखित अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा है।



पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की आशंका-


प्राधिकरण ने बिना उपचारित या आंशिक रूप से उपचारित सीवेज को पर्यावरण के लिहाज से भी चिंताजनक बताया है। नोटिस के अनुसार, ऐसा करना एसटीपी के संचालन और रखरखाव से जुड़े पर्यावरणीय मानकों तथा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन हो सकता है। एफएमडीए ने दोनों सोसाइटियों को निर्देशों का तत्काल पालन करने को कहा है। नोटिस इंफ्रा-दो शाखा के कार्यकारी अभियंता-तीन की ओर से जारी किया गया है।


--
वर्जन-


एफएमडीए की ओर से दोनों सोसाइटियों को नोटिस जारी कर बिना उपचारित सीवेज मुख्य सीवर लाइन में डालने पर रोक लगाई गई है। एसटीपी की क्षमता और संचालन की जानकारी के साथ पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट मांगी है।- अंकित, जेई, एफएमडीए


एफएमडीए की ओर से नोटिस मिलने के बाद प्राधिकरण के कर्मचारियों को बुलाकर एसटीपी और सीवर लाइन की जांच कराई गई। जांच के दौरान किसी तरह की कमी नहीं मिली। सोसाइटी की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार एसटीपी का संचालन किया जा रहा है। - बीके सिंह, सहायक महाप्रबंधक, आरपीएस पाम ड्राइव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed