फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No company found for the widening of the main road in Rajiv Colony

Faridabad News: राजीव कॉलोनी की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए नहीं मिल रही कंपनी

Tue, 20 Oct 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
No company found for the widening of the main road in Rajiv Colony
राजीव कॉलोनी की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए नहीं मिल रही कंपनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में मुख्य सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता तो साफ हो गया है, लेकिन सड़क बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन को कंपनी मिलने में दिक्कत आ रही है। एक बार टेंडर लगाने पर कंपनी न आने पर निगम प्रशासन को दोबारा से टेंडर लगाना पड़ा है।
नगर निगम प्रशासन ने वार्ड नंबर-1 में अटल चौक से स्काईलार्क स्कूल तक सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए दोबारा टेंडर जारी किया है। इस कार्य पर करीब 87.12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। राजीव कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिल सकती है। फिलहाल नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन सड़क को चौड़ा करने की योजना को मंजूरी दे चुका है। अब विभाग को कंपनी की तलाश है। उम्मीद है कि अगले माह से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed