{"_id":"6ad1241076a169b0620f60bc","slug":"nine-complaints-received-at-the-grievance-redressal-camp-income-related-errors-in-the-ppp-parivar-pehchan-patra-account-for-the-majority-of-issues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82877-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें, पीपीपी में आय संबंधी त्रुटियों की सबसे अधिक परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें, पीपीपी में आय संबंधी त्रुटियों की सबसे अधिक परेशानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित नौ शिकायतें पहुंचीं। इनमें नगर निगम से संबंधित सबसे अधिक तीन शिकायतें शामिल रहीं। वहीं, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुखता से सामने आईं। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की।
उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में सहकारी समितियां, विकास एवं पंचायत, बिजली निगम, हाउसिंग फॉर ऑल, नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि पीपीपी, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, बिजली और पुलिस से संबंधित समस्याएं लेकर नागरिक पहुंच रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर लोगों को राहत दी जाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का लाभ उठाएं। समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। नागरिक यहां अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राहुल राज