फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   niece murderd for property

प्रापर्टी विवाद में भांजा-भांजी ने दी थी हत्या की सुपारी

Tue, 26 Nov 2019 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
niece murderd for property
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच थाना क्षेत्र में नीलम-रेलवे रोड पर 20 नवंबर की सुबह पंचर बनाने वाले सुभाष की हत्या की गुत्थी डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने सुलझा ली है। प्रॉपर्टी विवाद में भांजा व भांजी ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर शूटर से मामा सुभाष की हत्या कराई थी। दोनों फरीदाबाद के एसजीएम नगर में किराए के मकान में रहते हैं। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि हत्या की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव कुमार को सौंपी गई थी। उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी एक प्लॉट को लेकर सुभाष का अपने भांजे जयदेव और भांजी खेविता का विवाद हुआ था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम इसी थ्योरी पर आगे बढ़ी व आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी भांजे जयदेव व भांजी खेविता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उनकी नजर मामा की प्रॉपर्टी पर थी। जयदेव-खेविता की मां व सुभाष (भाई-बहन) में काफी प्यार था। इससे भांजा-भांजी की लालची नजर मामा की प्रॉपर्टी पर टिक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीते कई साल से पत्नी-बच्चों से अलग रहने वाले सुभाष ने कुछ दिन पहले ही अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने बच्चों के नाम कर दी थी। इस बात से नाराज भांजा-भांजी ने मामा के हत्या की सुपारी दे दी।
जेवर गिरवी रखकर जुटाई सुपारी की रकम
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी जयदेव और उसकी बहन खेविता के पास मामा की हत्या के लिए सुपारी देने को पैसे नहीं थे। इस पर कुछ जेवर गिरवी रख कर उन्होंने डेढ़ लाख में शूटर के साथ मामा के हत्या का सौदा तय किया। जेवर गिरवी रखने के बाद उन्हेें 90 हजार रुपये मिले थे। जोकि उन्होंने सुपारी किलर अमित और भारत को दे दिए थे। बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने की बात कही गई थी। इस हत्याकांड में इसमें जयदेव व खेविता के दोस्त कुलदीप व उसकी पत्नी सुमन निवासी होडल, पलवल भी शामिल थी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आरोपी जयदेव, खेविता, कुलदीप और उसकी पत्नी सुमन व होडल निवासी शूटर अमित को ऑफिसर कॉलोनी कोसी कलां, जिला मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। मोटर साइकिल पर पीछे बैठ कर अमित ने ही गोली चलाई थी। जबकि उसका साथी शूटर भारत मोटर साइकिल चला रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed