फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA team raids dish mechanic house to inquire about money coming from Canada

खालिस्तान पर NIA का एक्शन: डिश मैकेनिक के घर मारा छापा, कनाडा से आए पैसे की पूछताछ; योगेंद्र के जुड़े हैं तार

Wed, 27 Sep 2023 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

बल्लभगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम छापेमारी कर रही है। टीम गांव डींग निवासी योगेंद्र के घर पर गई। जहां पर योगेंद्र नहीं मिला। जिस पर टीम ने उसके परिवार वालों को नोटिस देकर पेश होने के लिए कहा।

विज्ञापन
NIA team raids dish mechanic house to inquire about money coming from Canada
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव फतेहपुर बिल्लौच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने डिश मैकेनिक कृष्ण के घर बुधवार की सुबह 4 बजे छापेमारी की। इस दौरान दिल्ली पुलिस और फरीदाबाद पुलिस भी मौजूद थी। टीम ने करीब 4 घंटे की पूछताछ की गई। पूछताछ करने के बाद गांव डीग में रहने वाले अन्य मैकेनिक के घर पर पूछताछ की। एनआईटी खालिस्तान लिंक को लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी कृष्ण की गांव में ही डिश एंटीना लगने की दुकान है। कृष्ण अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। बताया जा रहा हैं कि कृष्ण पहले गावं डींग निवासी योगेंद्र की डिश की दुकान पर कार्य करता था। उसके बाद उसने खुद की दुकान गांव में शुरू कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 में कृष्ण के खाते में कनाडा से उसके खाते में करीब 45 हजार रुपये आए थे। जिसको उसके दोस्त गांव डींग निवासी योगेंद्र ने उसके खाते में डलवाए थे। उसी पैसों को लेकर बुधवार की सुबह 4 बजे एनआईए की टीम ने कृष्ण के घर पर छापेमारी की। इस दौरान उनको पूरा परिवार सोया हुआ था। 

विज्ञापन

टीम के पहुंचने के बाद 4 घंटे तक कृष्ण के परिवार से पूछताछ की गई। उसके बाद कृष्ण ने टीम को बताया गांव डींग निवासी योगेंद्र द्वारा 45 हजार रुपये डलवाए गए थे। पैसे कहां से डलवाए इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद टीम गांव डींग निवासी योगेंद्र के घर पर गई।

जहां पर योगेंद्र नहीं मिला। जिस पर टीम ने उसके परिवार वालों को नोटिस देकर पेश होने के लिए कहा। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम कृष्ण और उसके पिता राधेलाल को साथ ले गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम जांच के लिए आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed