फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: शाम को हर आधे घंटे में मिलेगी गुरुग्राम की बस

Tue, 17 Jan 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
NA
- रात्रि ठहराव वाली बसों को गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम जाने वाली बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए अब शाम चार बजे के बाद रात्रि ठहराव वाली सभी बसें हर आधे घंटे के अंतराल पर गुरुग्राम के रूटों पर चलाई जाएंगी, जो रात्रि 7 बजे तक चलेंगी।

बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना गुरुग्राम के लिए करीब 60 से 70 बसों को चलाया जाता है। इन बसों में निजी व रोडवेज की बसें शामिल हैं। हर नौ मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन होने के बावजूद भी शाम को चार बजे के बाद गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से यात्रियों ने गुरुग्राम और बल्लभगढ़ डिपो को लिखित शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि शाम को चार बजे के बाद दोनों डिपो से बसों का संचालन कम होता है। जिसके बाद बल्लभगढ़ डिपो में एक नोटिस को लगा दिया है, जिसमें लिखा है कि बल्लभगढ़-गुरुग्राम मार्ग पर शाम चार बजे से शाम 7 बजे तक गुरुग्राम से बल्लभगढ़ के लिए एक या दो बसें ही होती हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत भी की है। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब डिपो से रात्रि ठहराव करने वाली बसों को गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा। डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि अब शाम को चार बजे के बाद से 7 बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर इन्हें चलाया जाएगा। इसको लेकर सभी चालक व परिचालकों को आदेश दे दिए गए हैं। शाम के समय अब किसी भी यात्री को गुरुग्राम जाने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed