{"_id":"6400dea74b963ec8ec0f0a1e","slug":"mother-daughter-molested-and-assaulted-for-testifying-faridabad-news-c-1-1-314774-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गवाही देने पर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गवाही देने पर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। प्लॉट के केस में गवाही देने पर मां और बेटी के साथ आठ से 10 लड़कों ने मारपीट की। जिसमें मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि लड़कों के द्वारा किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया गया। वहीं युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है।
एक युवती ने बताया कि 21 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की थी। जिसका विरोध उसकी मां ने किया। उसने बताया कि कुछ समय पहले एक प्लॉट के केस में मां-बेटी ने गवाही दी थी कि प्लॉट पर किरायेदार के रूप में वह 6 महीने से रह रहे हैं। इसी बात की रंजिश रखते हुए युवक ने छेड़छाड़ व मारपीट की। बुधवार की सुबह मां जब घर पर काम कर रही थी। तभी आठ से 10 युवक उनके घर पर आए और मां बेटी के साथ मारपीट की। जिसमें मां पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया और जिसमें वह घायल हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां को उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सदर प्रभारी महेंद्र ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी ।