फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother and sister beat and cut the nose of younger sister

फरीदाबाद में युवती ने मां के साथ मिलकर छोटी बहन की काटी नाक

Mon, 03 Aug 2020 05:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
mother and sister beat and cut the nose of younger sister
उपचाराधीन निशा... - फोटो : अमर उजाला
जिले के पल्ला थाना के इस्माइलपुर गांव की एक घटना ने मां-बेटी व बहन-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले एक बेटी ने मां के साथ मिलकर दांत से छोटी बहन की नाक काट दी। पीड़िता जब शिकायत लेकर पल्ला थाने के नवीन नगर पुलिस चौकी पहुंची, तो वहां पुलिसकर्मियों ने दस हजार रुपये में समझौतानामा तैयार करा दिया।
विज्ञापन


वह रकम भी अभी तक घायल युवती को नहीं मिली। शिकायत लेकर वह पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास भी गई, लेकिन उसे कहीं से इंसाफ नहीं मिला। फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घायल युवती निशा ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद नसीम मछली का कारोबार करते थे। जिनकी करीब पांच-छह साल पहले मृत्यु हो गई। निशा सात भाई-बहन हैं। उसकी तीसरे नंबर की बहन रुखसाना ने पांच साल पहले फरीदाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह पति से अलग होकर मां के साथ रहने लगी। निशा पिता के साथ मंडी में मछली बेचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसके एक लाख रुपये रुखसाना ने चोरी कर लिए। इससे नाराज निशा उसे पति के घर भेजने की जिद पर अड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। 26 जुलाई को मछली मंडी में मां, रुखसाना और साथ आए दो युवकों ने निशा पर हमला कर दिया। युवकों ने निशा को पकड़ लिया और मां व बहन ने उसे लाठी-डंडों से पीटने के बाद दांत से उसकी नाक काट दी।


पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने निशा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर हो जाने के कारण नाक नहीं जुड़ सकी। घटना के बाद युवती की मां व बहन फरार हैं। निशा ने अब सोशल मीडिया की मदद से आरोपियों व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि दोनों बहनों की लड़ाई हुई थी। दोनों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed