{"_id":"6ae4e1140a7099bc960b05d9","slug":"more-than-27000-new-electricity-connections-were-issued-this-year-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84140-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इस वर्ष 27 हजार से ज्यादा नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इस वर्ष 27 हजार से ज्यादा नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में तेजी से बढ़ते बिजली कनेक्शन आने वाली गर्मियों में बिजली व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। पिछले वर्ष मिले 42,942 आवेदनों में से 42,173 पर कनेक्शन जारी किए गए। बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए चल रही तैयारी यदि पूरी नहीं होती है तो लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ सकता है। अब नए कनेक्शन जारी होने से अगले वर्ष गर्मी के मौसम में बिजली की मांग में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष अक्तूबर तक विभाग को 25 हजार 942 नए आवेदन मिले हैं। पुराने लंबित आवेदनों को मिलाकर इस वर्ष विभाग ने कुल 27 हजार 218 कनेक्शन जारी कर दिए हैं।
डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता अमित कंबोज का कहना है कि बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। एचवीपीएनएल इस वर्ष के अंदर शहर में तीन नए बिजलीघर बनाने का काम पूरा कर लेगा। वहीं डीएचबीवीएन भी 33केवी के नए बिजलीघरों को बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।