फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mistake from CBSE, Tanisha bansal not placed in top-2

सीबीएसई की गलती से प्रदेश के टॉप-2 में आने से चूकी तनिशा

Thu, 06 Jun 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mistake from CBSE, Tanisha bansal  not placed in top-2
तनीशा बंसल। - फोटो : Faridabad
सीबीएसई की गलती से प्रदेश के टॉप-2 में आने से चूकी तनिशा
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गलती के कारण फरीदाबाद की बेटी तनिशा बंसल प्रदेश के टॉप-2 में शामिल होने से चूक गई। 2 मई को जारी किए गए सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बल्लभगढ़ के अग्रवाल स्कूल की छात्रा तनिशा ने वाणिज्य संकाय में 495 अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। हाल ही में तनिशा ने गणित की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराया तो पता चला कि मूल्यांकन में सही जवाब के बावजूद दो अंक कम दिए गए हैं। तनिशा ने उस मूल्यांकन को चुनौती दी तो सीबीएसई ने गणित में दो अंक बढ़ाकर कुल 497 अंक दिए हैं। साथ ही नई मार्कशीट जारी करने का भरोसा दिया है। हालांकि, टॉपर सूची बदलने से पंचकुला क्षेत्र के सीबीएसई प्रवक्ता करनेल सिंह ने इंकार कर दिया है।
अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में तनिशा ने बताया कि तीन स्तरीय जांच के बाद उसके नंबर बढ़ाए गए हैं। पहले चरण में प्राप्तांक के जोड़ और कुल अंक का मूल्यांकन कराया जो कि सही था। दूसरे चरण में तनिशा ने अपनी गणित की उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। उत्तर पुस्तिका की ऑनलाइन कॉपी मिली तो पता चला कि (गणित सेट-03) प्रश्न नंबर 13 और 25 में सही जवाब लिखने पर भी तनिशा को दो अंक कम दिए गए थे। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकनकर्ता ने संदेह जताते हुए जवाब के समीकरणों पर गोला लगा दिया था। तनिशा ने इस संबंध में अपने गणित के अध्यापकों की मदद ली तो उन्होंने भी जवाब को सही बताया और गणित में 98 की बजाय 100 अंक मिलने की बात कही। तनिशा ने तीसरे चरण के मूल्यांकन में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान कर सीबीएसई चेकिंग को चुनौती दी।
विज्ञापन

वेबसाइट से हटाया परीक्षा परिणाम
इसके बाद पुनर्मूल्यांकन के आधार पर तनिशा को मेल के जरिए सीबीएसई ने गणित में 100 अंक दिए जाने की पुष्टि की है। तनिशा का पूर्व में जारी परीक्षा परिणाम सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है और मेल के जरिए दोबारा नई मार्कशीट जारी करने का भरोसा दिया है। अब तनिशा के 500 में से कुल प्राप्तांक 497 हो गए हैं। बता दें कि सीबीएसई परीक्षा परिणाम के अनुसार, देश में 499 अंक हासिल करने वाली गाजियाबाद की हंसिका ओवरऑल टॉपर रही थी। जबकि पंचकुला क्षेत्र में 498 अंक हासिल करने वाली जींद की भव्या प्रदेश टॉपर बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed