{"_id":"5ff895db8ebc3e328f3ae525","slug":"match-will-be-given-on-portal-and-list-faridabad-news-noi5587171178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल और सूची से मिलान होने पर लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल और सूची से मिलान होने पर लगेगा टीका
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए जल्द ही कोरोना रोधी वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को सफल ड्राई-रन के बाद जिले में वैक्सीनेशन संबंधी अन्य तैयारियां जारी हैं। इसमें को-विन पोर्टल व लाभार्थी सूची के डाटा का मिलान संबंधी रियल टाइम में होने वाले कार्यों की समीक्षा भी जारी है।
वैक्सीनेशन के समय किसी भी दिक्कत से बचने के लिए इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। पूरा रिकॉर्ड को-विन पोर्टल पर उपलब्ध होगा। इसमें वैक्सीन लगाने वाले लोगों का रिकॉर्ड मौजूद रहेगा। इसके साथ ही वैक्सीन की डोज के बारे में भी जानकारी रहेगी। वैक्सीनेशन के टाइम भी इसे अपेडट किया जाएगा। अपडेशन के बारे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर्मचारी पहले ही प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं।
जिला टीकाकरण नोडल डॉ रमेश ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है। वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी जानकारी को-विन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। सभी डेटा पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले सभी लाभार्थियों का नाम पहले पोर्टल पर देखा जाएगा। इसके बाद फोटो आईडी का मिलान किया जाएगा। बिना आईडी के काम कर रहे स्वास्थय कर्मियों की पहचान आधार कार्ड से की जाएगी। आधार नंबर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। फिर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
--
28 दिन बाद दूसरा डोज
वैक्सीन का पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। 28 दिन पूरे होने के पर लोगों के पास अपने आप मैसेज पहुंच जाएगा। वैक्सीन शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए एंडीबॉडी विकसित करेगी। एंटीबॉडी दोनों डोज लगने के बाद ही विकसित होंगे। दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतर जरूरी है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ट्रायल जारी
कोरोना वैक्सीन ट्रायल के तहत पहली डोज आईसीएमआर व भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का तीसरा ट्रायल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में जारी है। देशभर में 26 केंद्रों पर यह ट्रायल किया जा रहा है। इसमें कुल 25 800 वॉलेंटियर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन का ट्रायल में पहली डोज लगाने का टारगेट पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडे ने बताया कि तीसरे चरण के तहत जिले में 1154 वॉलेंटियर्स को ट्रायल में शामिल किया गया है। अब नए वॉलेंटियर्स को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल पहली डोज ले चुके वॉलेंटियर्स को दूसरा डोज देने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 300 से अधिक वॉलेंटियर्स को दूसरा डोज दिया जा चुका है।